Select Page

राशियों के अनुकूल करें महादेव का रुद्राभिषेक पूजन
मेष:
शहद से अभिषेक।
चंदन और लाल पुष्प चढ़ाएं।

वृषभ:
दही से अभिषेक। सफेद फूल, बेलपत्र चढ़ाएं।

मिथुन:
गन्ने के रस से अभिषेक। भांग, धतूरा, तथा बेलपत्र चढ़ाएं।

कर्क:
दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक। श्वेत फूल, धतूरा और बेलपत्र चढ़ाएं।

सिंह:
जल में मधु और गुड़ मिलाकर अभिषेक। कनेर का पुष्प, लाल रंग का चंदन, गुड़ और चावल से बनी खीर चढ़ाएं।

कन्या:
गन्ने के रस से अभिषेक। भांग, दुर्वा, पान तथा बेलपत्र चढ़ाएं।

तुला: गाय के घी, इत्र या सुगंधित तेल या मिश्री मिले दूध से अभिषेक। सफेद फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक:
पंचामृत और शहद से जलाभिषेक। लाल फूल, लाल चंदन, बेलपत्र, बेल के पौधे की जड़ चढ़ाएं।

धनु:
दूध में पीला चंदन मिलाकर अभिषेक। पीले रंग के फूल, खीर का भोग लगाएं।

मकर:
गंगाजल, नारियल के पानी से अभिषेक। बेलपत्र, धूतरा, शमी व नीले कमल के फूल, भांग, अष्टगंध एवं उड़द से बनी मिठाई का भोग लगाएं।

कुंभ:
नारियल के पानी, सरसों व तिल के तेल से अभिषेक। शमी के फूल से पूजन करें।

मीन:
केसर मिश्रित जल से जलाभिषेक। पंचामृत, दही, दूध और पीले पुष्प चढ़ाएं।