धन के लिए धनतेरस पर ये चीजें लेकर आएं दीपावली से पहले धनतेरस पर घर में कुछ खास चीजें घर में लाना बहुत शुभ माना जाता है । यह त्योहार आने ही वाला है तो अभी से तैयारी कर लें। आइये जानते है क्या है ये खास चीज़े धनिया साबुत धनिया धन का प्रतीक है। इसलिए इसे dhanteras के दिन साबुत धनिया खरीद कर लाएं और दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजा के समय इसकी भी पूजा करें। दीपावली पूजन के बाद अगले दिन प्रातः साबुत धनिया को गमले में या बाग में बिखेर दें। माना जाता है कि साबुत धनिया से हरा भरा स्वस्थ पौधा निकल आता है तो आर्थिक स्थिति उत्तम होती है। गणेश लक्ष्मी की मूर्ति गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों को धनतेरस के दिन घर लाने से घर में धन संपत्ति का आगमन रहता है और पूरे सालभर घर में धन और अन्न की कमी नहीं होती। सोना चांदी ऐसा माना जाता है के इस दिन सोना चांदी खरीदने से व्यक्ति के luck में इजाफा होता है। गहने खरीदने के लिए धनतेरस का दिन सर्वश्रेष्ठ है। बर्तन शायद कुछ लोगो को पता नही होगा के धनतेरस के दिन ही माँ अन्नपूर्णा का भी दिन होता है इसीलिए इस बर्तन खरीदना बहुत अच्छा रहता है. गूंजा धनतेरस के दिन घर में गूंजा लाएं क्योंकि इससे धनप्राप्ति के द्वार खुल जाते हैं। गूंजा के बीज धनतेरस के दिन लाकर घर में रख दें और लक्ष्मी पूजन के समय इन्हें भी पूजा में रखें। शंख शंख सुख समृद्धि और शांति का प्रतीक है। इस दिन शंख को घर लाएं और इसे diwali पूजन के समय बजाएं।नही बजा सकते तो भी इसे स्थापित करें। इससे घर में लक्ष्मी का आगमन होगा और घर के अनिष्ट टल जाएंगे। झाड़ू दीपावली के मौके पर नई झाड़ू को घर में लाना अच्छा माना जाता है. इससे negative energies घर से बाहर जाएंगी और साफ सुथरे घर में लक्ष्मी का आगमन होगा। लेकिन कुछ दिन के लिए इस झाड़ू को बाहर के लोगों को नजरों से बचाकर रखें। हथाजोड़ी हथाजोड़ी को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है. इसे घर में लाएं और लक्ष्मी माता के साथ इसकी भी पूजा करें। धन प्राप्ति के लिए यह शुभ माना जाता है। स्फटिक का श्रीयंत्र (sphatik shree yantra) स्फटिक का श्रीयंत्र घर लाने से लक्ष्मी घर की ओर आकर्षित होती हैं। इसे धनतेरस के दिन घर में लाकर रख दें दिवाली की शाम को पूजा स्थान पर रख दे जहाँ लक्ष्मी पूजन होना है पूजन के बाद सही यन्त्र को अपनी locker या तिजोरी में रख दें
धन के लिए धनतेरस पर लाए ये चीजे
by Shalini Malhotra | Nov 8, 2020 | पूजा एवं मंत्र | 2 comments
What is gunja
पुराने झाड़ू का क्या करना चाहिए?